पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर पोस्ट किए गए ‘ज्ञानू-जानू विवाह’ वीडियो पर बढ़ा विवाद, आलोचना के बाद अमित जोगी ने पोस्ट हटाकर मांगी थी माफी।
Highlights
- अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था विवादित वीडियो।
- वीडियो में पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर दिखाया गया था सांकेतिक विवाह।
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई शिकायत।
- आलोचना के बाद 2 नवंबर को वीडियो हटाकर अमित जोगी ने मांगी थी माफी।

क्या है पूरा मामला?
रायपुर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी के एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बनाए गए इस वीडियो पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। विरोध के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने पहुंचकर अमित जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
‘ज्ञानू-जानू विवाह’ वीडियो से शुरू हुआ विवाद
कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर ‘ज्ञानू-जानू विवाह’ नाम से एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुखौटे पहने दो लोगों को सांकेतिक शादी और हनीमून के दृश्य में दिखाया गया था।
वीडियो वायरल होने के बाद इसकी आलोचना शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अमित जोगी ने 2 नवंबर को पोस्ट हटाकर माफी मांगी थी। इसके बावजूद भाजपा नेताओं ने इस वीडियो को लेकर विरोध जारी रखा।
भाजपा नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप
भाजपा नेता मिंटू बिसेन ने कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं, बल्कि वैचारिक दिवालियापन है। प्रधानमंत्री और संवैधानिक संस्था के प्रमुख को शादी और हनीमून जैसे शब्दों से जोड़कर मजाक उड़ाना छत्तीसगढ़ की संस्कृति नहीं है।
वहीं, देवा दास चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि अमित जोगी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ओछी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार हो सकता है, लेकिन उसके प्रमुख को प्रधानमंत्री से जोड़कर आपत्तिजनक वीडियो बनाना लोकतंत्र का अपमान है।
भाजपा नेता जगजीवन खरे ने भी वीडियो की आलोचना करते हुए कहा कि ‘ज्ञानू-जानू’ जैसे शब्दों के जरिए युवाओं का मजाक उड़ाया गया है। उनके मुताबिक, यह वोट चोरी का मुद्दा नहीं, बल्कि ध्यान भटकाने की राजनीति है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता कांग्रेस अब विवादित वीडियो के जरिए चर्चा में आने की कोशिश कर रही है।
थाने पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराई FIR
वीडियो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने में अमित जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें
महापल्ली को मिली नई पुलिस चौकी की सौगात, 37 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी राहत
- राहुल गांधी डिबेट से भागेंगे, अपनी राजनीतिक हाइट बढ़ाने के लिए कर रहे बयानबाजी: ओपी चौधरी

- रायगढ़ के दो होटलों में मिली साफ-सफाई की कमी, मिठाई और नमकीन के 6 सैंपल लिए

- नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश चुनाव टोली घोषित

- अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, बोले- संसद चलने दीजिए, SIR पर दो-दो हाथ कर लेते हैं

- छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा














Leave a Reply