कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई कार्ययोजना बैठक में कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने के निर्देश, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने पर जोर।
Highlights
- भाजपा ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी शुरू की।
- संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश।
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरकारी योजनाओं के प्रचार पर दिया जोर।
- प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश चुनाव टोली की घोषणा की।
- तमनार, बड़ी करेली और बिलाईगढ़ में चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक
छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के प्रदेश कार्यालय में कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचानी चाहिए।

पिछले चुनावों के प्रदर्शन का किया जिक्र
बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विधानसभा, लोकसभा और पिछले नगरीय निकाय चुनावों की तरह आगामी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा को जीत मिलेगी।
सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के माध्यम से शहरों का विकास होता है। वहीं, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने 2025 के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भाजपा ने सभी 10 नगर निगम, 54 में से 35 नगर पालिका और 114 में से 81 नगर पंचायतों में जीत दर्ज की थी। पार्टी के कुल 1868 पार्षद निर्वाचित हुए थे।
प्रदेश चुनाव टोली की घोषणा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव टोली घोषित की है। इसमें सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, ननि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशोर राय, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा और मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा को शामिल किया गया है।
इसके अलावा आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई, सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी और प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही को पदेन सदस्य बनाया गया है।

तमनार, बड़ी करेली और बिलाईगढ़ में जिम्मेदारियां तय
पार्टी ने तीन नगर पंचायतों में चुनावी जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं।
- रायगढ़ जिले की नगर पंचायत तमनार: लखनलाल साहू को प्रभारी बनाया गया है। संयोगिता सिंह जूदेव और जोगेश लांबा सह-प्रभारी होंगे।
- धमतरी की नगर पंचायत बड़ी करेली: शशि पवार प्रभारी और अरुण सार्वा व ज्योति चंद्राकर सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
- नगर पंचायत बिलाईगढ़: अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए केदार गुप्ता प्रभारी होंगे। चंद्रकुमार पटेल और अल्का चंद्राकर सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
बैठक में रामजी भारती, यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय सहित मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन यशवंत जैन ने किया।
यह खबर भी पढ़ें
अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, बोले- संसद चलने दीजिए, SIR पर दो-दो हाथ कर लेते हैं
- राहुल गांधी डिबेट से भागेंगे, अपनी राजनीतिक हाइट बढ़ाने के लिए कर रहे बयानबाजी: ओपी चौधरी

- रायगढ़ के दो होटलों में मिली साफ-सफाई की कमी, मिठाई और नमकीन के 6 सैंपल लिए

- नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश चुनाव टोली घोषित

- अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, बोले- संसद चलने दीजिए, SIR पर दो-दो हाथ कर लेते हैं

- छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा














Leave a Reply