राहुल गांधी डिबेट से भागेंगे, अपनी राजनीतिक हाइट बढ़ाने के लिए कर रहे बयानबाजी: ओपी चौधरी

SIR पर अमित शाह की चुनौती को लेकर वित्त मंत्री ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना, 5 लाख पीपल के पेड़ लगाने और बस्तर के विकास को लेकर भी रखी बात।

Highlights

  • ओपी चौधरी बोले- जनता राहुल गांधी को 100 से अधिक बार नकार चुकी है।
  • अमित शाह ने विशेष सत्र में चर्चा का प्रस्ताव दिया है।
  • पीपल सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी, 5 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य।
  • वंदे मातरम के अधूरे गायन पर कॉलेज को नोटिस जारी।
  • नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में विकास और पर्यटन की नई संभावनाएं।

राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर ओपी चौधरी का बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के SIR पर संसद का विशेष सत्र बुलाने और राहुल गांधी को बहस की चुनौती देने के बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता उन्हें नकार चुकी है और 100 से अधिक बार पराजय का स्वाद चखा चुकी है। ओपी चौधरी के मुताबिक, राहुल गांधी अपनी राजनीतिक हाइट बढ़ाने के लिए डिबेट की बात कर रहे हैं।

राहुल गांधी

मंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जॉइंट पार्लियामेंट या विशेष सत्र में चर्चा का प्रस्ताव दिया है, लेकिन राहुल गांधी इससे दूर भागेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक पहचान बढ़ाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।

5 लाख पीपल के पेड़ लगाने का लक्ष्य

ओपी चौधरी ने पीपल सिटी के रूप में विकास की योजना को लेकर बताया कि अब 5 लाख पीपल के पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले एक लाख पौधे लगाने की योजना थी, जिसे बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘विकसित भारत संकल्प पीपल वन’ का लोकार्पण किया था। इस पहल के जरिए पीपल के पौधों का रोपण कर शहर को नई पहचान देने की तैयारी है।

वंदे मातरम के अधूरे गायन पर कॉलेज को नोटिस

रायगढ़ के एक कॉलेज में वंदे मातरम का पूरा गायन नहीं होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने पर भी वित्त मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में वंदे मातरम का अधूरा गायन हुआ था, जिसके बाद इसे पूरा किया गया। इस मामले में कलेक्टर ने प्रशासनिक सख्ती बढ़ाते हुए नोटिस जारी किया है। ओपी चौधरी ने लोगों से वंदे मातरम एक्ट का पालन करते हुए व्यवहार करने की अपील की।

नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में विकास की नई संभावनाएं

बस्तर के विकास को लेकर ओपी चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन कर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी थी। इसके लिए छत्तीसगढ़ के लोग उनके आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद बस्तर में विकास की नई संभावनाएं सामने आई हैं। आने वाले समय में बस्तर पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होगा और छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह खबर भी पढ़ें

रायगढ़ के दो होटलों में मिली साफ-सफाई की कमी, मिठाई और नमकीन के 6 सैंपल लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *