चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का प्रदेश में दिख रहा असर, रायपुर समेत कई इलाकों में छाए बादल और कुछ जगह हुई तेज बारिश; बिजली गिरने की भी चेतावनी।
Highlights
- चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का छत्तीसगढ़ में असर।
- प्रदेश के 16 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट।
- 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।
- कई स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने की आशंका।
- दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक-दो जगह भारी बारिश का अनुमान।
चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का दिखा असर
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार शाम रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, शाम होते-होते कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

50 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, अलर्ट वाले जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी एक-दो जगह मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

यह खबर भी पढ़ें
सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के बाद भी सक्रिय महादेव सट्टा नेटवर्क, दो वेबसाइटों के जरिए जारी खेल
- राहुल गांधी डिबेट से भागेंगे, अपनी राजनीतिक हाइट बढ़ाने के लिए कर रहे बयानबाजी: ओपी चौधरी

- रायगढ़ के दो होटलों में मिली साफ-सफाई की कमी, मिठाई और नमकीन के 6 सैंपल लिए

- नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश चुनाव टोली घोषित

- अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, बोले- संसद चलने दीजिए, SIR पर दो-दो हाथ कर लेते हैं

- छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा














Leave a Reply