7 छात्र और 2 छात्राओं के नशे की हालत में मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताई चिंता, बोले- प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ रहा, सरकार रोकने में नाकाम
कोरबा। जिले में 7 छात्र और 2 छात्राओं के नशे की हालत में मिलने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में नशीले पदार्थों का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार इस पर प्रभावी रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
नशे के कारोबार को लेकर सरकार पर लगाए आरोप
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि प्रदेश में चरस, गांजा, अफीम सहित अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार खुलेआम चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों का नशे की हालत में मिलना बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना है। यह प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रभाव और बच्चों के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

युवाओं और बच्चों के भविष्य की चिंता करे सरकार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को छत्तीसगढ़ के युवाओं और बच्चों के भविष्य की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के सभी जिलों में नशीले पदार्थों की बिक्री और सप्लाई पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
बैज ने अवैध नशे के कारोबार के साथ नशीली दवाइयों की बिक्री पर भी प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि नशे के नेटवर्क पर सख्ती से कार्रवाई कर ही युवाओं और बच्चों को इसकी गिरफ्त में आने से बचाया जा सकता है।
घटना ने खड़े किए बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
कोरबा में 9 स्कूली बच्चों के नशे की हालत में मिलने की घटना ने अभिभावकों और समाज के बीच चिंता बढ़ा दी है। इस मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने जहां इसे प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार से जोड़कर सरकार को घेरा है, वहीं बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत भी सामने आई है।


यह खबर भी पढ़ें
बलौदाबाजार में मां और दो बच्चों की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव
- छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा में बड़ा फेरबदल: केदार कश्यप समेत 9 को Z, CM की पत्नी कौशल्या साय को Y+ सुरक्षा

- कोरबा में नशे की हालत में मिले 9 स्कूली बच्चों का मामला गरमाया, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

- बलौदाबाजार में मां और दो बच्चों की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव

- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह बने नए AICC सचिव

- बिलासपुर नगर निगम को 7 दिन में दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार, पीएम स्वनिधि योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिलेगा सम्मान













Leave a Reply