भाजपा विधायक ईश्वर साहू का महिला डांसरों के साथ डांस करते वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

मारो में भूमि पूजन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक ने चिलम-तंबाकू वाले गाने पर लगाए ठुमके, कांग्रेस ने नशामुक्ति अभियान को लेकर सरकार को घेरा

बेमेतरा। जिले के नगर पंचायत मारो में बुधवार को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक आयोजन चर्चा में आ गया। साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू का महिला डांसरों के साथ डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक ‘कहां गाओ चिलम तंबाकू को डब्बा’ गाने पर नृत्य करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके गले में भाजपा का पट्टा भी दिखाई दे रहा है।

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल भी मौजूद थे। वे मंच पर बैठकर विधायक का नृत्य देखते हुए मुस्कुराते नजर आए।

भूमि पूजन के बाद हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

दरअसल, मारो में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया था। उनके कार्यक्रम से रवाना होने के बाद सांस्कृतिक आयोजन शुरू हुआ। इसी दौरान विधायक ईश्वर साहू महिला डांसरों के साथ मंच पर नृत्य करते नजर आए। उनका वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का अभियान केवल भाषणों और कागजों तक सीमित है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि एक तरफ भाजपा विधायक सार्वजनिक कार्यक्रम में चिलम और तंबाकू से जुड़े गाने पर नृत्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कोरबा जिले के कोरबी धतूरा स्कूल के सात बच्चों के सिगरेट और गांजा सेवन का मामला सामने आया है।

कांग्रेस ने इस घटनाक्रम का हवाला देते हुए सरकार की नशामुक्ति मुहिम पर सवाल खड़े किए और विधायक के सार्वजनिक प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेतृत्व व सरकार से जवाब मांगा है।

यह खबर भी पढ़ें

चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर रायगढ़ प्रशासन अलर्ट, 20-21 नवंबर को बारिश की चेतावनी

✦ SHARE THE NEWS

खबर को आगे बढ़ाएं!

इस खबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें।

↗
COPY NEWS LINK https://harshnews.com/ishwar-sahu-dance-video-viral-bemetara/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *