गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के सुकली गांव में तीन लोगों की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बलौदाबाजार। देवउठनी एकादशी के दिन बलौदाबाजार जिले से दो घटनाएं सामने आई हैं। गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुकली में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, बारनवापारा अभयारण्य में आवारा कुत्तों के हमले से एक काले हिरण की मौत हो गई।
सुकली गांव में महिला और दो बच्चों की मौत
गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुकली में महिला और उसके दो बच्चों की मौत के मामले में प्रारंभिक तौर पर जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
परिवार में विवाद होने की बात भी सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई थी। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

तीन लोगों की मौत से गांव में मातम
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाया गया है।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह बने नए AICC सचिव
- छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा में बड़ा फेरबदल: केदार कश्यप समेत 9 को Z, CM की पत्नी कौशल्या साय को Y+ सुरक्षा

- कोरबा में नशे की हालत में मिले 9 स्कूली बच्चों का मामला गरमाया, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

- बलौदाबाजार में मां और दो बच्चों की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव

- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह बने नए AICC सचिव

- बिलासपुर नगर निगम को 7 दिन में दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार, पीएम स्वनिधि योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिलेगा सम्मान













Leave a Reply