रायगढ़ में चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

जिला स्तरीय बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा, पदोन्नति पर पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश अजगल्ले का किया गया सम्मान।

रायगढ़ चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ
रायगढ़ चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ

Highlights

  • रायगढ़ में चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।
  • कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा।
  • जिला शाखा को नए सिरे से मजबूत बनाने की तैयारी।
  • पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश अजगल्ले पदोन्नति पर सम्मानित।
  • संगठन के विस्तार और नए नेतृत्व के चयन पर दिया गया जोर।

कर्मचारी समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा

रायगढ़ में छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बुधवार को साहू सामुदायिक भवन में हुई इस बैठक की अध्यक्षता संघ के संभागीय अध्यक्ष एवं रायगढ़ जिला प्रभारी ने की। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से कर्मचारी और संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं की समीक्षा के साथ जिला शाखा की वर्तमान स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने और उसकी गतिविधियों का विस्तार करने की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया।

पदोन्नति पर वेद प्रकाश अजगल्ले का सम्मान

बैठक में संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश अजगल्ले की पदोन्नति पर भी विशेष चर्चा हुई। सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नत होने के बाद वे वर्तमान में उप संचालक कृषि कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ हैं।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें शाल, श्रीफल और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संगठन से जुड़े रहकर कर्मचारियों के हित में करेंगे काम

सम्मान के बाद वेद प्रकाश अजगल्ले ने कहा कि पदोन्नति के बाद भी वे संगठन से जुड़े रहकर कर्मचारियों के हित में काम करते रहेंगे। उन्होंने जिला शाखा को व्यवस्थित करने, नए नेतृत्व का चयन करने और संगठन का विस्तार करने के लिए सभी कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील की।

यह खबर भी पढ़ें : 23वें दिन भी जारी पटवारियों की हड़ताल, काले कपड़े पहनकर रायगढ़ में जलाईं आदेश की प्रतियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *