छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह बने नए AICC सचिव

विजय जांगिड और संपत कुमार को हटाया गया, जरिता लैतफलांग को नॉर्थ ईस्ट की जिम्मेदारी; कोको पाढ़ी और नरेश ठाकुर को दूसरे राज्यों में नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश के प्रभारी सचिवों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नए चेहरों को जगह दी है। इस बदलाव के तहत विजय जांगिड और संपत कुमार को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है, जबकि जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को प्रदेश का नया AICC सचिव बनाया गया है। वहीं जरिता लैतफलांग को छत्तीसगढ़ से हटाकर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब प्रदेश कांग्रेस संगठन में नए प्रभारी सचिवों की टीम काम करेगी।

कांग्रेस महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल ने नई नियुक्तियों और जिम्मेदारियों में बदलाव को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और पार्टी के अलग-अलग विभागों के लिए AICC सचिवों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की जानकारी दी गई है। ये सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

AICC की ओर से जारी सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ के लिए जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले प्रदेश की जिम्मेदारी विजय जांगिड और संपत कुमार के पास थी। वहीं जरिता लैतफलांग को छत्तीसगढ़ से हटाकर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ के नेताओं को दूसरे राज्यों में मिली जिम्मेदारी

इस संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं को दूसरे राज्यों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। युवा नेता कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं नरेश ठाकुर को गुजरात PCC की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देवेंद्र यादव और राजेश तिवारी पद से हटाए गए

भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव को गुजरात PCC के प्रभारी सचिव पद से हटा दिया गया है। यानी पार्टी ने प्रदेश के भीतर ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर भी बदलाव किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रभारी सचिव राजेश तिवारी को भी पद से हटाया गया है।

कई राज्यों में बदले गए AICC सचिव

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के अलावा कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी सचिवों की नियुक्ति और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी सूची में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, असम, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के लिए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पार्टी ने संचार, प्रचार-प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया सहित विभिन्न विभागों के लिए भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस फेरबदल को कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय करने की कवायद माना जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें

बिलासपुर नगर निगम को 7 दिन में दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार, पीएम स्वनिधि योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिलेगा सम्मान

✦ SHARE THE NEWS

खबर को आगे बढ़ाएं!

इस खबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें।

↗
COPY NEWS LINK https://harshnews.com/cg-congress-aicc-secretary-change/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *