पीएम आवास योजना: किस्तों के इंतजार में बीता समय अब निर्माण अवधि में नहीं जुड़ेगा

मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बदलाव, फाउंडेशन, लिंटल और रूफ स्तर की किस्तों के भुगतान में लगा समय निर्माण अवधि से घटेगा

रायपुर। मकान निर्माण के लिए सरकारी किस्तों का इंतजार करने वाले हितग्राहियों को अब राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना में पात्रता तय करने के नियमों में बदलाव किया गया है। अब सरकारी किस्तों के भुगतान में लगा समय हितग्राही की मकान निर्माण अवधि में नहीं गिना जाएगा।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर निर्माण अवधि की गणना का नया फार्मूला लागू किया है। इसके अनुसार भवन अनुज्ञा जारी होने से लेकर मकान पूरा होने के जियोटैग तक की कुल अवधि में से तीन चरणों में किस्तों के भुगतान में लगा समय घटाया जाएगा।

फाउंडेशन, लिंटल और रूफ स्तर की किस्तों का इंतजार होगा अलग

नए नियम के तहत फाउंडेशन, लिंटल और रूफ स्तर पर जियोटैग होने के बाद संबंधित किस्त के भुगतान तक लगे समय को निर्माण अवधि से अलग रखा जाएगा। इससे मकान निर्माण पूरा करने के लिए निर्धारित समय की गणना वास्तविक निर्माण अवधि के आधार पर हो सकेगी।

गृह प्रवेश
गृह प्रवेश

भुगतान में देरी से प्रभावित नहीं होगी पात्रता

पहले मकान निर्माण की कुल अवधि में सरकारी किस्तों के भुगतान का इंतजार भी शामिल हो जाता था। ऐसे में समय पर राशि नहीं मिलने के कारण निर्माण में देरी होने पर हितग्राहियों की पात्रता प्रभावित होने की आशंका रहती थी।

नए नियम से भुगतान में देरी का समय निर्माण अवधि से घटाया जाएगा। इससे हितग्राहियों को सरकारी किस्त मिलने में देरी के कारण निर्माण पूरा करने की समय-सीमा के मामले में राहत मिलेगी।

सम्मान राशि और लाभार्थियों की संख्या में बदलाव नहीं

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगरीय निकायों को नए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि और लाभार्थियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को 18 महीने के भीतर मकान निर्माण पूरा करने पर राज्य सरकार की ओर से 32,850 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

गृह प्रवेश
गृह प्रवेश

यह खबर भी पढ़ें

पेंड्रावन जलाशय में खनन की अनुमति पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल ने उठाए सवाल

✦ SHARE THE NEWS

खबर को आगे बढ़ाएं!

इस खबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें।

↗
COPY NEWS LINK https://harshnews.com/pm-awas-yojana-construction-period-rules/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *