पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय ने 2024 में दायर की थी याचिका, चुनावी शपथपत्र में जानकारी छिपाने और गलत विवरण देने के लगाए हैं आरोप
बिलासपुर। भिलाई विधानसभा सीट से विधायक चुने गए देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने याचिकाकर्ता प्रेम प्रकाश पांडेय और विधायक देवेंद्र यादव, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। अब निर्वाचन की वैधता पर हाई कोर्ट का अंतिम निर्णय आना बाकी है।
पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय ने 2024 में दायर की थी याचिका
भिलाई के पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय ने वर्ष 2024 में देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि विधानसभा चुनाव 2023 के नामांकन के साथ जमा किए गए शपथपत्र (प्रपत्र-26) में देवेंद्र यादव ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाईं या गलत दर्ज कीं।
याचिका के अनुसार, इसमें संपर्क विवरण, इंटरनेट मीडिया खातों, स्वयं और पत्नी की आय, चल-अचल संपत्ति, परिवार के सदस्यों को दिए गए ऋण और लंबित आपराधिक मामलों से संबंधित जानकारी शामिल है। इसके अलावा संपत्तियों का कम मूल्य बताने तथा वारंट और फरार घोषित किए जाने से जुड़ी जानकारी नहीं देने का भी आरोप लगाया गया है।

निर्वाचन की वैधता पर अंतिम फैसला बाकी
हाई कोर्ट ने 21 अगस्त 2024 को इस मामले में पांच मुद्दे तय किए थे। इनमें नामांकन की स्वीकृति की वैधता, चुनावी शपथपत्र में दी गई जानकारी, कथित भ्रष्ट आचरण, कानूनी आवश्यकताओं का पालन और याचिका में मांगी गई राहत शामिल हैं।
मुद्दा क्रमांक 2 और 4 पर पहले सुनवाई कराने की मांग भी 30 जून 2026 को खारिज कर दी गई थी। अब दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। मामले में अंतिम निर्णय आने के बाद ही देवेंद्र यादव के निर्वाचन की वैधता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

यह खबर भी पढ़ें
पीएम आवास योजना: किस्तों के इंतजार में बीता समय अब निर्माण अवधि में नहीं जुड़ेगा
- जशपुर के चार गांवों में फादर-पास्टर के प्रवेश पर रोक के बोर्ड, ईसाई आदिवासी महासभा ने कलेक्टर-एसएसपी से की शिकायत

- 13 दिन की नवजात बच्ची को लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, नेशनल हाईवे-30 किनारे सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप

- छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर 27 नवंबर से मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं

- चार साल के मासूम की छड़ी से पिटाई का आरोप, पीठ पर उभरे पांच लाल निशान; स्कूल प्रबंधन पर धमकाने का भी आरोप

- सस्ते सोलर पैनल देने के नाम पर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, कानपुर का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार













Leave a Reply