रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिया फैसला, दोनों दिशाओं में ट्रेन दो-दो मिनट रुकेगी
रायपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को रीगा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 17005/17006 को यह सुविधा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत दी गई है। नई व्यवस्था 14 नवंबर से लागू होगी।

14 नवंबर से रीगा में रुकेगी हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 14 नवंबर से रीगा स्टेशन पर दोपहर 3:08 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 3:10 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
वापसी में 15 नवंबर से मिलेगा ठहराव
इसी तरह गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को 15 नवंबर से रीगा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन सुबह 4:23 बजे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 4:25 बजे रवाना होगी।

रीगा और आसपास के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रेलवे प्रशासन के इस फैसले से रीगा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के दो-दो मिनट रुकने से यात्रियों को इस एक्सप्रेस सेवा का लाभ लेने का अवसर मिलेगा। रेलवे ने इसे यात्रियों की सुविधा के लिए की गई अस्थायी व्यवस्था बताया है।
यह खबर भी पढ़ें
रायगढ़ में शौर्य दिवस समारोह: राज्यपाल रमेन डेका ने शहीद परिवारों का किया सम्मान, युवाओं को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
- धरमजयगढ़ में कल राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह, नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि

- बिलासपुर: बिजली ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा मुख्य अभियंता कार्यालय में किया प्रदर्शन

- धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 900 पुलिस अधिकारी-जवान

- कांकेर में भाजपा को झटका: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम सहित करीब 100 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

- छत्तीसगढ़ में 16 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान, सभी खाद्य प्रतिष्ठानों का होगा निरीक्षण














Leave a Reply