भारतीय रेलवे मालगोदाम श्रमिक संघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने आयोजित किया शिविर, श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जा रही जानकारी
रायगढ़। भारतीय रेलवे मालगोदाम श्रमिक संघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के नेतृत्व में रायगढ़ और बाराद्वार मालगोदाम में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के निर्देशानुसार और रेलवे प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य मालगोदाम श्रमिकों के स्वास्थ्य की समय पर जांच करना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
देशभर के मालगोदामों में चल रही पहल
संघ के कार्यकर्ता मोती साहू ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान, प्रभारी मनोरंजन कुमार और संगठन मंत्री डॉ. दिगंबर प्रसाद मेहता के नेतृत्व में देशभर के मालगोदामों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनके अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया जा रहा है।

श्रमिकों की पहचान और अधिकार सुनिश्चित करने की पहल
मोती साहू के अनुसार, संगठन की ओर से श्रमिकों की पहचान और बेहतर प्रबंधन के लिए कॉर्पोरेशन के गठन की दिशा में भी पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकार और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य श्रमिकों का कल्याण सुनिश्चित करने के साथ रेलवे की माल परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना और देश के आर्थिक विकास में योगदान देना है।
प्रदेश इकाई के कार्यकर्ताओं का मिला सहयोग
इस आयोजन को सफल बनाने में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संतोष कुमार पाल, विजया साहू, धनसिंग साहू, रघुनन्दन नागरची, वल्लभ, ओशीन मौर्य, हर्ष, शकुंतला पाल, महेंद्र प्रसाद साहू, बिरिक लाल साहू, ईश्वर तारक, अरविंद, भोलेश, विरेन्द्र साहू और ईश्वर साहू सहित प्रदेश इकाई के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
संघ की ओर से इस पहल के लिए भारत सरकार, रेलवे प्रशासन और संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
यह खबर भी पढ़ें
कोरबा में 24 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसे, पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
- रायगढ़ और बाराद्वार मालगोदाम में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

- कोरबा में 24 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसे, पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

- महादेव ऐप का मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर

- छत्तीसगढ़ की 350 से ज्यादा सरकारी वेबसाइटें होंगी ‘मेघराज’ क्लाउड पर शिफ्ट, सुरक्षित होगा लाखों लोगों का डेटा

- छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, 10 नवंबर से मिलेगा टोकन; जमीन के रकबे के हिसाब से तय होंगे टोकन













Leave a Reply