तुंहर टोकन एप से किसान घर बैठे 24 घंटे कर सकेंगे आवेदन, आधार OTP सत्यापन अनिवार्य; एक एकड़ पर अधिकतम 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे किसान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को इस बार धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने की नई व्यवस्था का पालन करना होगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने टोकन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन की सुविधा शुरू की है। किसान 10 नवंबर से इस एप के जरिए टोकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

जमीन के रकबे के आधार पर मिलेंगे टोकन
सरकार ने किसानों की कृषि भूमि के रकबे के अनुसार टोकन की संख्या निर्धारित की है। नई व्यवस्था के तहत:
- 2 एकड़ तक जमीन: एक टोकन
- 2 से 10 एकड़ तक जमीन: दो टोकन
- 10 एकड़ से अधिक जमीन: अधिकतम तीन टोकन
इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को उनकी भूमि के रकबे के अनुसार धान बेचने का अवसर उपलब्ध कराना है।
10 नवंबर से तुंहर टोकन एप पर आवेदन
किसान गूगल प्ले स्टोर से ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप डाउनलोड कर सकेंगे। एप में OTP आधारित पंजीयन की सुविधा रहेगी। किसान घर बैठे 24 घंटे टोकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
समिति में प्रतिदिन निर्धारित धान खरीदी सीमा के 70 प्रतिशत टोकन मोबाइल एप के माध्यम से और 30 प्रतिशत टोकन समिति के जरिए जारी किए जाएंगे। एप में टोकन का 80 प्रतिशत आरक्षण लघु एवं सीमांत किसानों तथा 20 प्रतिशत दीर्घ किसानों के लिए निर्धारित किया गया है।

एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान की मात्रा दर्ज कर सकेंगे
टोकन आवेदन के दौरान किसान अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान की मात्रा दर्ज कर सकेंगे। इसके साथ ही किसान की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित OTP सत्यापन अनिवार्य किया गया है। पंजीयन और टोकन प्रक्रिया के दौरान आधार OTP के जरिए पहचान की पुष्टि की जाएगी, ताकि फर्जी पंजीयन और अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।
किसानों को पहले से तैयारी रखने की सलाह
खाद्य विभाग ने किसानों से धान खरीदी शुरू होने से पहले अपने मोबाइल में तुंहर टोकन एप डाउनलोड करने और पंजीयन संबंधी जानकारी सुनिश्चित करने की अपील की है। किसानों को अपना मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ी जानकारी भी अपडेट रखने की सलाह दी गई है, ताकि टोकन प्राप्त करने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
टोकन संबंधी समस्या पर यहां करें संपर्क
तुंहर टोकन एप या टोकन व्यवस्था से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या के लिए किसान खाद्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था से धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसानों को टोकन के लिए समितियों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
यह खबर भी पढ़ें
दीपावली-छठ पर रायपुर रेलवे स्टेशन में बनेगा होल्डिंग एरिया, समूहों में प्लेटफॉर्म भेजे जाएंगे यात्री
- रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ चुनाव का परिणाम घोषित, महेंद्र सिंह यादव बने अध्यक्ष, जय कुमार मालाकार ने सचिव पद पर दर्ज की जीत

- दीपावली 8 नवंबर को, छत्तीसगढ़ में शाम 5:50 से 7:49 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

- मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी शुरू, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

- रायगढ़ में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 14 नवंबर को होगा मेगा क्विज कॉम्पिटिशन

- रायगढ़ में अवैध पटाखा बिक्री पर कार्रवाई, सड़क किनारे रखे पटाखे जब्त














Leave a Reply