शहर के चौक-चौराहों पर दुर्गोत्सव की धूम
रायगढ़ में नवरात्रि के दौरान दुर्गोत्सव की रौनक देखते ही बन रही है। सुबह से देर रात तक श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। पंडालों में गूंजते भक्ति गीतों और माता के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
जीरो पॉइंट, सत्तीगुड़ी चौक, कोतरा रोड, थाना चौक, दरोगापारा, स्टेशन चौक, स्टेशन रोड काली मंदिर, गुजरातीपारा, गांधीगंज, हंडी चौक, गद्दी चौक, गांजा चौक, गौशालापारा, केवड़ाबाड़ी, रामभांठा, गौरीशंकर मंदिर चौक और ढिमरापुर चौक सहित अनेक स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। इसी तरह संजीवनी परिसर, चक्रधर नगर चौक, दक्षिण चक्रधर नगर, अतरमुड़ा, जूटमिल, कोष्टापारा, सहस्त्रबाहु चौक और बोईरदादर में भी दुर्गोत्सव की रौनक देखने को मिल रही है।
