हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए 25 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन, विलंब शुल्क के रूप में देने होंगे 500 रुपये
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से मार्च-अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षार्थी सामान्य शुल्क के साथ 15 जनवरी 2027 तक परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा।
500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 25 जनवरी तक आवेदन
राज्य ओपन स्कूल प्रबंधन के अनुसार, निर्धारित समय-सीमा के बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इसके तहत 18 जनवरी से 25 जनवरी 2027 तक आवेदन फार्म जमा किए जा सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र से प्रवेश और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे आवेदन फार्म
परीक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। विद्यार्थी वेबसाइट से फार्म प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कर सकेंगे।
यह खबर भी पढ़ें
रायपुर में नवजात खरीद-बिक्री मामले में बड़ा खुलासा, 15 साल की किशोरी को दस्तावेजों में बताया 21 साल का
- जशपुर के चार गांवों में फादर-पास्टर के प्रवेश पर रोक के बोर्ड, ईसाई आदिवासी महासभा ने कलेक्टर-एसएसपी से की शिकायत

- 13 दिन की नवजात बच्ची को लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, नेशनल हाईवे-30 किनारे सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप

- छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर 27 नवंबर से मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं

- चार साल के मासूम की छड़ी से पिटाई का आरोप, पीठ पर उभरे पांच लाल निशान; स्कूल प्रबंधन पर धमकाने का भी आरोप

- सस्ते सोलर पैनल देने के नाम पर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, कानपुर का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार













Leave a Reply