रायगढ़ दौरा रद्द: खराब विजिबिलिटी के कारण जिंदल एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाया नितिन नवीन का विमान

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने का था कार्यक्रम, विमान की लैंडिंग नहीं हो पाने के बाद दौरा रद्द होने की सूत्रों से मिली जानकारी।

नितिन नवीन रायगढ़ दौरा
नितिन नवीन रायगढ़ दौरा

Highlights

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रायगढ़ दौरा रद्द होने की खबर।

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने वाले थे नितिन नवीन।

कम विजिबिलिटी के कारण जिंदल एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग नहीं हो पाई।

सूत्रों के अनुसार, विमान लैंड नहीं कर पाने के बाद दौरा रद्द किया गया।

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रायगढ़ दौरा रद्द हो गया है। वे 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के वृहद समारोह में शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि कम विजिबिलिटी के कारण उनका विमान जिंदल एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाया।

जिंदल एयरपोर्ट पर नहीं हो पाई विमान की लैंडिंग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खराब दृश्यता के चलते विमान को जिंदल एयरपोर्ट पर उतरने में परेशानी हुई। विमान की लैंडिंग नहीं हो पाने के बाद नितिन नवीन का रायगढ़ दौरा रद्द होने की सूचना सामने आई है।

धरमजयगढ़ समारोह में होना था शामिल

नितिन नवीन को धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होना था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित था।फिलहाल दौरा रद्द होने की जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। आधिकारिक पुष्टि और दौरे को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *