धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 900 पुलिस जवान रहेंगे तैनात

15 नवंबर को दशहरा मैदान में होगा वृहद आयोजन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट

Highlights

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होगा जनजातीय गौरव दिवस समारोह।सुरक्षा व्यवस्था में 900 पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती।

10 एडिशनल एसपी और 24 डीएसपी को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी।वीआईपी, मीडिया और आम नागरिकों के लिए बनाए गए 10 पार्किंग स्थल।

सुबह 4 बजे से धरमजयगढ़ में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।यातायात व्यवस्था संभालने 100 जवानों की विशेष टीम तैनात।

रायगढ़, 14 नवंबर 2026। धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले वृहद जनजातीय गौरव दिवस समारोह को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और कानून-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के आगमन को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

900 पुलिस अधिकारी-जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारीकार्यक्रम की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की कमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह को सौंपी गई है। सुरक्षा के लिए कुल 900 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। इनके अतिरिक्त वन विभाग और स्थानीय कंपनियों के सुरक्षा गार्ड भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे।मुख्य कार्यक्रम स्थल पर करीब 250 जवानों की तैनाती रहेगी, जबकि आउटर सुरक्षा घेरे में तैनात पुलिसकर्मी आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए 10 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 24 उप पुलिस अधीक्षकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

आईजी राम गोपाल गर्ग ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा14 नवंबर को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग और एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान कार्यक्रम में तैनात अधिकारियों और जवानों को एक साथ ब्रीफ किया गया।अधिकारियों ने महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा, आम नागरिकों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले 13 नवंबर को कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था।

यातायात के लिए 100 जवानों की विशेष टीमसमारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तीन डीएसपी और 100 पुलिस जवानों की विशेष टीम तैनात की गई है।वीआईपी, मीडिया प्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए अलग-अलग कुल 10 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। पार्किंग और रूट मैप भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

रूट चार्ट
रूटचार्ट

चार कट-ऑफ पॉइंट पर रोके जाएंगे भारी वाहनधरमजयगढ़ में चारों दिशाओं से आने वाले प्रमुख मार्गों पर चार कट-ऑफ पॉइंट बनाए गए हैं। 15 नवंबर को सुबह 4 बजे से इन निर्धारित स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।रायगढ़ की ओर से आने वाले वाहन: सरिया नाला मंदिर के पास।छाल की ओर से आने वाले वाहन: भारतमाला ब्रिज के पास, प्रेमनगर।कापू की ओर से आने वाले वाहन: माण्ड नदी पुल के पास।पत्थलगांव की ओर से आने वाले वाहन: नटवर पेट्रोल पंप के पास।आपात स्थिति से निपटने फायर और स्वास्थ्य विभाग अलर्टकार्यक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट रखा गया है। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए गिरफ्तारी पार्टी भी तैनात रहेगी।रायगढ़ पुलिस ने समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों और आम नागरिकों से निर्धारित यातायात मार्गों एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को सहयोग देने का आग्रह किया है।

यह ख़बर भी पढ़ें

बिलासपुर: बिजली ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा मुख्य अभियंता कार्यालय में किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *