बाल दिवस पर घरघोड़ा में बड़ा हादसा, सीमेंट लोड वाहन ने स्कूली वैन को मारी टक्कर

टेरम-ढोरम के पास हुआ हादसा, वैन में सवार थे 10 से 12 बच्चे; कई बच्चों के घायल होने की सूचना, अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायगढ़। बाल दिवस के दिन घरघोड़ा क्षेत्र से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। टेरम-ढोरम के पास सीमेंट से लोड एक वाहन ने प्रज्ञा विद्यापीठ हाई स्कूल घरघोड़ा के स्कूली वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त वैन में 10 से 12 छोटे स्कूली बच्चे सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है।

टक्कर

घायलों को घरघोड़ा अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को तत्काल घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल हादसे में घायल बच्चों की सही संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही

टेरम-ढोरम के पास हुई इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। बच्चों की स्थिति और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नोट: यह खबर शुरुआती जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की पुष्टि होना बाकी है।

यह खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर, महासमुंद में एंबुलेंस ट्रक से टकराई, 2 महिलाओं की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *