तीन लोग गंभीर रूप से घायल; आरंग-महासमुंद रोड पर कार पलटी, कवर्धा में बाइक भिड़ंत से चार की मौत और कोरबा में ट्रेलर की टक्कर से युवक ने गंवाई जान
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला महासमुंद जिले का है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर मरीज को लेकर ओडिशा जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस मरीज को लेकर ओडिशा जा रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना पर बागबाहरा पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। खबर लिखे जाने तक मृतक महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरंग-महासमुंद रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी कार
इससे पहले 12 नवंबर की रात आरंग-महासमुंद मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
राहत की बात रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने दूसरे वाहन की व्यवस्था कर तीनों लोगों को सुरक्षित रवाना किया। वहीं, हाईवे पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को तत्काल सड़क से हटवाया गया।
कवर्धा में दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोगों की मौत
11 नवंबर को कवर्धा जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसा बनिया और गौरमाटी के बीच हुआ। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी थी।

कोरबा में ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत
वहीं, कोरबा जिले में भी सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के ईमलीडुग्गू रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से अमित सागर की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लगातार सामने आ रहे इन हादसों ने प्रदेश में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
यह खबर भी पढ़ें
नितिन नबीन पहली बार छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में होंगे शामिल, धरमजयगढ़ में 50 हजार लोगों के जुटने की तैयारी
- धरमजयगढ़ में कल राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह, नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि

- बिलासपुर: बिजली ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा मुख्य अभियंता कार्यालय में किया प्रदर्शन

- धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 900 पुलिस अधिकारी-जवान

- कांकेर में भाजपा को झटका: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम सहित करीब 100 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

- छत्तीसगढ़ में 16 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान, सभी खाद्य प्रतिष्ठानों का होगा निरीक्षण














Leave a Reply