सारंगढ़ विधायक के नेतृत्व में निकली रैली, तहसील कार्यालय में संविधान की धारा 326 का किया वाचन; पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी
बरमकेला। वोट चोरी के मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को बरमकेला में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला के नेतृत्व में आयोजित रैली में सारंगढ़ विधायक सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
