रायगढ़ में दुर्गा पंडाल के सामने मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-10-22 at 6.00.22 PM

चक्रधरनगर चौक की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

  । चक्रधरनगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल के सामने दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 21 अक्टूबर की रात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवाद के दौरान मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

पुलिस के अनुसार, छोटे अतरमुड़ा निवासी सुशील गुप्ता ने शिकायत में आरोप लगाया कि चक्रधरनगर चौक पर चंद्रशेखर सिंह राजपूत और अभिलाष गुप्ता के बीच विवाद हो रहा था। इस दौरान बीच-बचाव करने पर चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने हाथ में पहने कड़े से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। वहीं, दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शराब भट्ठी के पास आहता में हुए विवाद के बाद चक्रधरनगर चौक पर अभिलाष गुप्ता और उसके साथियों ने उनके साथ-साथ उनके चाचा श्याम सिंह राजपूत और चचेरे भाई उत्तम सिंह राजपूत से मारपीट की।

दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस

दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर चक्रधरनगर थाने में अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में चंद्रशेखर सिंह राजपूत, उत्तम सिंह राजपूत और श्याम सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में विवेचना जारी है।

Top Search

Advertisement Carousel