टिटलागढ़ पैसेंजर भी एक सप्ताह से 2 से 3 घंटे विलंब से चल रही, यात्रियों की यात्रा योजना हो रही प्रभावित
रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित इस स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचने और रवाना होने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। रायगढ़ और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस 21 अक्टूबर को 11 घंटे विलंब से पहुंची। वहीं, टिटलागढ़ पैसेंजर भी करीब एक सप्ताह से दो से तीन घंटे की देरी से चल रही है।
