नौ कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
नवरात्रि के अंतिम दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। महानवमी पर नौ कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजन किया गया। कन्याओं को पारंपरिक तरीके से सजाकर आसन पर बैठाया गया और उनका आदर-सम्मान किया गया।
पूजन के बाद कन्याओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के समापन पर कन्या पूजन और भोज का विशेष महत्व माना जाता है।
