पांच सेक्टरों में बांटी गई सुरक्षा व्यवस्था
पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। उनके मार्गदर्शन में शहर के पांचों सेक्टरों में पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है। थाना पुलिस के साथ रिजर्व पुलिस, होमगार्ड और छठवीं बटालियन के अतिरिक्त जवान भी पर्व के दौरान ड्यूटी पर रहेंगे।
सेक्टर-1 में सिटी कोतवाली क्षेत्र की जिम्मेदारी सीएसपी को दी गई है। इस क्षेत्र के सेवाकुंज, गुजरातीपारा, रामलीला मैदान, हुडको कॉलोनी, बगीचा और नटवर स्कूल मैदान सहित प्रमुख दुर्गा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
