सांवड़िया बिल्डिंग परिसर में युवक संघ का महाभंडारा
महानवमी के अवसर पर युवक संघ की ओर से सांवड़िया बिल्डिंग परिसर में भव्य महाभंडारे का आयोजन किया गया। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी समिति के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को माता रानी का प्रसाद वितरित किया।
भंडारे में हर वर्ग के लोग पहुंचे और प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। दिनभर चले आयोजन में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली। नवरात्रि के अंतिम दिन आयोजित इस भंडारे में भक्तों ने मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
