माता रानी का भव्य दरबार बना आकर्षण
नवरात्रि के दौरान शहर में जगह-जगह मां दुर्गा के दरबार सजाए गए। इसी कड़ी में कच्ची खोली सिंधी कॉलोनी में मित्र मंडल ने हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी माता रानी की प्रतिमा स्थापित की। आकर्षक साज-सज्जा से सजे दरबार में श्रद्धालु माता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंचे।
माता रानी के दरबार के सामने स्थित खाली जगह को विशेष रूप से रास गरबा पंडाल के रूप में सजाया गया था। सुंदर सजावट और भक्तिमय माहौल ने आयोजन को खास बना दिया।
