महाराजा श्री अग्रसेन पिकल बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, पहली बार हो रहे आयोजन को लेकर समाज में उत्साह

महाराजा श्री अग्रसेन पिकल बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ,पहली बार हो रहे आयोजन को लेकर समाज में उत्साह महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर खेल और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार आयोजित महाराजा श्री अग्रसेन पिकल बॉल चैंपियनशिप का रविवार को जूटमिल क्लब में शुभारंभ हुआ। श्री अग्रसेन सेवा संघ और श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन सेवा संघ और श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति, रायगढ़ द्वारा आयोजित महाराजा श्री अग्रसेन पिकल बॉल चैंपियनशिप का रविवार को जूटमिल क्लब में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन समाज के लोगों को खेलों से जोड़ने, युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने और स्वस्थ, सकारात्मक वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। चैंपियनशिप को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा। पिकल बॉल वर्तमान समय में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसी को देखते हुए रायगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया।   महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में पिकल बॉल चैंपियनशिप विशेष आयोजन है। खेल के माध्यम से युवाओं को जोड़ने और उन्हें नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दर्शकों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। 28 और 29 सितंबर को होने वाली इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले जारी रहेंगे। आयोजन समिति ने खेलप्रेमियों और समाजजनों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Top Search