29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर लगेंगे शिविर
संबंधित वार्डों के नागरिकों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाओं का लाभ
रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा सेवा ही संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से संबंधित वार्डों के नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं निगम से संबंधित सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। सभी शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होंगे।
अभियान के तहत 29 सितंबर को गोशालापारा सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 14, 15, 39, 40, 43, 44 एवं 45 के नागरिक शामिल होंगे। इसी क्रम में 1 अक्टूबर को चांदमारी मंगल भवन में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 एवं 46 के नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 6 अक्टूबर को विनोबा नगर सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 47 एवं 48 के नागरिक शामिल होंगे। 8 अक्टूबर को गांधी नगर सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 41 एवं 42 के नागरिकों को लाभ मिलेगा। वहीं 12 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 16, 17, 18, 19, 20, 29 एवं 30 के नागरिक शामिल होंगे।
निगम प्रशासन द्वारा संबंधित वार्डों के नागरिकों से निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर सेवा सेतु अभियान का लाभ उठाने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं निगम की सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं प्राप्त करने की अपील की है।
