वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली का प्रदर्शन लाजवाब रहा। कोहली ने 88 गेंदों का सामना करते हुए 139 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस तूफानी शतकीय पारी के दौरान कोहली ने खास मुकाम हासिल कर लिया है। विराट कोहली ने भारत में खेलते हुए वनडे क्रिकेट में 7 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह किसी एक देश की धरती सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 9 छक्के लगाए। विराट ने अपने वनडे करियर की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।
इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बराबर भी पहुंच गए हैं। कोहली ने 338 पारियों में 60 शतक लगाए हैं, जबकि तेंदुलकर ने 538 पारियां खेलकर 60 शतक लगाए थे। विराट रविवार को सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने। सचिन ने इस उपलब्धि को 350 पारियां खेलकर हासिल किया था, जबकि कोहली ने यह मुकाम अपनी वनडे करियर की 315वीं पारी में हासिल किया।

