रायगढ़: ज्योतिर्लिंग और प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए शनिवार को रायगढ़ रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन रवाना हुई। जैजपुर सेवा समिति द्वारा आयोजित इस 10 दिवसीय धार्मिक यात्रा में रायगढ़ के अलावा सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी शामिल हुए हैं।
जैजपुर सेवा समिति द्वारा आम नागरिकों को ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए शनिवार को एक स्पेशल ट्रेन रायगढ़ स्टेशन से शिरडी जंक्शन के लिए रवाना की गई। इस यात्रा में आसपास के सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ कोरबा बिलासपुर जांजगीर के अलावे बिलासपुर तक के दर्शनार्थी ट्रेन से गए हैं। इस स्पेशल ट्रेन से लोग उज्जैन महाकाल ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका धाम दर्शन, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, भेंट द्वारका दर्शन, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिर्डी साईनाथ दर्शन, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग,घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमा ज्योतिर्लिंग आदि कई मंदिरों के दर्शन इस यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों को कराए जाएंगे। यात्रा 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगी।
ट्रेन रायगढ़ से छूटकर सक्ती, चांपा,बिलासपुर , कटनी साउथ, जबलपुर ,इटारसी, भोपाल, संत हरिदास रामनगर, उज्जैन, रतलाम,होते द्वारका पहुंचेगी। वहां से ज्योतिर्लिंगों के दर्शन उपरांत स्पेशल ट्रेन राजकोट, भक्ति नगर, वेरावल, भक्ति नगर होते वापस राजकोट आएगी राजकोट से सूरत, वासी रोड ,मनमाड, अंकलेश्वर जंक्शन होकर शनि साईं शिर्डी नगर पहुंचेगी। साईं शिर्डी , शनि मंदिर और अन्य ज्योतिर्लिंगों मंदिरों के दर्शन के उपरांत यात्रियों को वापसी में साईं शिर्डी नगर जंक्शन से अंकलेश्वर जंक्शन, मनमाड़,भुसावल, बडनेरा,नागपुर, दुर्ग, बिलासपुर, चांपा, शक्ति होकर रायगढ़ पहुंचेगी जहां रायगढ़ और अन्य पड़ोसी जिलों से गए यात्रियों की यात्रा समाप्त होगी।
