रेलवे फाटक पार करते समय हुआ हादसा, शाम को पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खरसिया। मंगलवार दोपहर खरसिया में रेलवे फाटक पार कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर रायगढ़ जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेलवे फाटक पार करते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर खरसिया में रेलवे फाटक पार करने के दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फाटक पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने रायगढ़ जीआरपी थाने में इसकी सूचना दी।
मृतक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम नटकेला निवासी नवीन्द्र निकुंज, पिता इजोर निकुंज के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

शाम को पहुंची जीआरपी की टीम
बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने में देरी के कारण शाम तक शव घटनास्थल पर ही रहा। इसके बाद रायगढ़ से जीआरपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
यह खबर भी पढ़ें
रायगढ़ जिला अस्पताल का नया भवन बनेगा, 112 करोड़ की लागत से मिलेगी 320 बेड की सुविधा
- सरगुजा के रामगढ़ में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री ने किया निरीक्षण

- बिलासपुर तहसील कार्यालय में नशे में मिले रीडर सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई

- खरसिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जशपुर का रहने वाला था मृतक

- रायगढ़ जिला अस्पताल का नया भवन बनेगा, 112 करोड़ की लागत से मिलेगी 320 बेड की सुविधा

- रायगढ़ में बेटे ने पिता की हत्या की, शराब पीने से रोकने पर हुआ विवाद















Leave a Reply