बिलासपुर तहसील कार्यालय में नशे में मिले रीडर सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई

वकील से अभद्रता और फाइल आगे बढ़ाने से इनकार करने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने की जांच

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तहसील कार्यालय में कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी कुर्सी पर सोते मिले रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निलंबित कर दिया है। रीडर पर एक वकील के साथ अभद्रता करने और उनकी फाइल आगे बढ़ाने से इनकार करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है।

निलंबन के बाद कोटा तहसील कार्यालय अटैच

जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को अधिवक्ता त्रिशिर दीक्षित जरूरी फाइल लेकर बिलासपुर तहसील कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान नायब तहसीलदार के रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी और उनके बीच विवाद हो गया। अधिवक्ता का आरोप है कि रीडर शराब के नशे में थे और उन्होंने फाइल आगे बढ़ाने से मना कर दिया।

इसी दौरान वकील ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और कलेक्टर से शिकायत की। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच कराई। कार्रवाई के बाद रीडर को निलंबित कर कोटा तहसील कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

कुर्सी पर सोते कर्मचारी का वीडियो वायरल

रवि शंकर सूर्यवंशी तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार समर्थ थवाईत के रीडर के पद पर पदस्थ थे। 20 नवंबर को अधिवक्ता त्रिशिर दीक्षित अपनी फाइल लेकर उनके पास पहुंचे थे। अधिवक्ता के मुताबिक, उस समय रीडर अपनी कुर्सी पर सो रहे थे और कथित तौर पर नशे की हालत में थे।

फाइल आगे बढ़ाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। वकील ने कर्मचारी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

घटना के बाद अधिवक्ता त्रिशिर दीक्षित ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी।

एसडीएम की जांच रिपोर्ट में रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने अमर्यादित आचरण के मामले में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें कोटा तहसील कार्यालय में अटैच किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें

खरसिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जशपुर का रहने वाला था मृतक

✦ SHARE THE NEWS

खबर को आगे बढ़ाएं!

इस खबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें।

↗
COPY NEWS LINK https://harshnews.com/bilaspur-tehsil-reader-suspended/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *