महिला मोर्चा की टीम 18 नवंबर को दो बसों से हुई थी रवाना, घर-घर जाकर केंद्र और योगी सरकार की योजनाओं व नीतियों की दे रही जानकारी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ की 73 महिला नेत्रियां उत्तर प्रदेश में भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को लेकर प्रचार अभियान में जुटी हैं। महिला नेत्रियों की टीम 18 नवंबर को दो बसों से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई थी और 20 नवंबर को वहां पहुंची। आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर टीम घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा नीतियों की जानकारी दे रही है।
योगी सरकार के कार्यकाल में यूपी सुरक्षित और समृद्धि की ओर: विभा अवस्थी
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि प्रदेशभर से 73 महिला नेत्रियां सरकार की योजनाओं और नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश पहुंची हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनता में विश्वास और समर्थन देखने को मिल रहा है।
विभा अवस्थी के अनुसार, सुरक्षित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए लोग योगी आदित्यनाथ को भरोसेमंद नेतृत्व के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की टीम स्थानीय महिलाओं से मिलकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा कर रही है।

स्थानीय महिलाओं से कर रहीं सीधा संवाद
अवस्थी ने बताया कि टीम ने स्थानीय महिलाओं से संपर्क कर सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों को लेकर चर्चा की है। उनके मुताबिक, बातचीत के दौरान महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति सकारात्मक नजरिया व्यक्त किया।
उन्होंने दावा किया कि स्थानीय महिलाएं सुरक्षित और सशक्त उत्तर प्रदेश के लिए योगी सरकार के मॉडल का समर्थन कर रही हैं।
तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का जताया भरोसा
विभा अवस्थी ने जनता से मिल रहे प्रतिसाद के आधार पर उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने का भरोसा जताया। उन्होंने बताया कि इस प्रवास में छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल नायक सहित अन्य महिला नेत्रियां भी शामिल हैं।
महिला मोर्चा की यह टीम उत्तर प्रदेश में जनसंपर्क के जरिए भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के अभियान में लगी हुई है।

यह खबर भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, नौ दिनों में 70 हजार से अधिक किसानों ने बेची उपज
- सरगुजा के रामगढ़ में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री ने किया निरीक्षण

- बिलासपुर तहसील कार्यालय में नशे में मिले रीडर सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई

- खरसिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जशपुर का रहने वाला था मृतक

- रायगढ़ जिला अस्पताल का नया भवन बनेगा, 112 करोड़ की लागत से मिलेगी 320 बेड की सुविधा

- रायगढ़ में बेटे ने पिता की हत्या की, शराब पीने से रोकने पर हुआ विवाद














Leave a Reply