दीपावली 8 नवंबर को, छत्तीसगढ़ में शाम 5:50 से 7:49 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

इस बार गृहस्थ परिवारों के लिए प्रदोष काल में बन रहा स्थिर वृषभ लग्न का विशेष संयोग, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे श्रद्धालु।

दीपावली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त 2026
दीपावली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त 2026

Highlights

  • 8 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी दीपावली।
  • छत्तीसगढ़ में शाम 5:50 से 7:49 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त।
  • शाम 5:26 से रात 7:59 बजे तक रहेगा प्रदोष काल।
  • गृहस्थ परिवारों के लिए वृषभ यानी स्थिर लग्न का विशेष संयोग।
  • व्यापारी वर्ग माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की करेंगे पूजा।

8 नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली

प्रकाश और उल्लास का पर्व दीपावली इस बार 8 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर घरों और बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोग माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों की सजावट, दीप प्रज्ज्वलन और खरीदारी में जुटे हैं। दीपावली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

शाम 5:50 से 7:49 बजे तक लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त

ज्योतिषीय गणना के अनुसार छत्तीसगढ़ में 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 50 मिनट से रात 7 बजकर 49 मिनट तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, प्रदोष काल शाम लगभग 5 बजकर 26 मिनट से रात 7 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इस दौरान वृषभ यानी स्थिर लग्न का विशेष संयोग बन रहा है।

मान्यता है कि स्थिर लग्न में माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है। यही वजह है कि गृहस्थ परिवारों के लिए इस मुहूर्त को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

व्यापारी वर्ग भी करेगा विशेष पूजा-अर्चना

दीपावली पर गृहस्थ परिवारों के साथ व्यापारी वर्ग में भी विशेष पूजा-अर्चना की परंपरा है। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा कर कारोबार में उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

वहीं, विशेष साधना करने वाले साधक रात्रि के निर्धारित मुहूर्त में पूजा और साधना करते हैं। दीपावली के दिन घरों में दीप जलाने, रंगोली सजाने और माता लक्ष्मी की आराधना करने की परंपरा निभाई जाती है।

यह खबर भी पढ़ें

महादेव ऐप का मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *