दुर्गा नवमी पर पांच हवन कुंडों में सामूहिक हवन, नवकन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन; 3400 मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाया धाम
[caption id="attachment_3023" align="alignleft" width="300"]
बंजारी माई धाम में 12 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभंडारे का प्रसाद[/caption]
रायगढ़। जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ श्री बंजारी माई धाम तराईमाल में शारदीय नवरात्र के समापन अवसर पर दुर्गा नवमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामूहिक हवन-पूजन, नवकन्या पूजन, कन्या भोज और विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही माता के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। आयोजन के दौरान करीब 12 हजार भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेका और महाभंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
