जिले में भारी बारिश की आशंका, कलेक्टर ने सभी विभागों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रायगढ़। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 20 और 21 नवंबर को जिले के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी जरूरी तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आंध्र प्रदेश तट पर तूफान की दस्तक, रायगढ़ में बारिश की संभावना
भारत सरकार के गृह मंत्रालय और मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त चेतावनी के अनुसार, दक्षिण एवं उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बना चक्रवाती तूफान 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम के तटों पर नेल्लोर एवं टुनी के बीच दस्तक दे सकता है।
इस दौरान तूफान की अधिकतम निरंतर हवा की गति 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा रहने तथा झोंकों के साथ 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसके संभावित प्रभाव से रायगढ़ जिले में बारिश और अन्य मौसमी परिस्थितियां बन सकती हैं।

सभी विभागों को आपदा प्रबंधन की तैयारी के निर्देश
संभावित चक्रवाती तूफान और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम आयुक्त, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जल संसाधन विभाग और विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, जिला सेनानी नगर सेना, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सतर्क रहने कहा गया है।
सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने और शासन के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य चक्रवात के संभावित प्रभाव से होने वाले नुकसान को न्यूनतम रखना और जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहना है।

यह खबर भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ के 17 नगरीय निकायों में चुनावी सरगर्मी तेज, महापौर टिकट के लिए भाजपा-कांग्रेस में दावेदारी
- छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा में बड़ा फेरबदल: केदार कश्यप समेत 9 को Z, CM की पत्नी कौशल्या साय को Y+ सुरक्षा

- कोरबा में नशे की हालत में मिले 9 स्कूली बच्चों का मामला गरमाया, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

- बलौदाबाजार में मां और दो बच्चों की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव

- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह बने नए AICC सचिव

- बिलासपुर नगर निगम को 7 दिन में दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार, पीएम स्वनिधि योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिलेगा सम्मान

















Leave a Reply