छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, रायगढ़ में दिसंबर तक पूरा होगा पाठ्यक्रम

जनगणना के चलते मार्च में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जनवरी से रिवीजन और परीक्षा तैयारी पर रहेगा स्कूलों का फोकस

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2027
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2027

Highlights:

  • 10वीं बोर्ड परीक्षा 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 13 मार्च से होगी शुरू।
  • रायगढ़ के स्कूलों को दिसंबर तक पूरा पाठ्यक्रम समाप्त करने के निर्देश।
  • जनवरी से प्रायोगिक परीक्षा, रिवीजन और कमजोर विषयों पर विशेष फोकस।

मार्च में शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2027
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2027

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस बार जनगणना के चलते बोर्ड परीक्षाएं पिछले वर्षों की तुलना में देरी से आयोजित होंगी। परीक्षा की तारीखें घोषित होते ही रायगढ़ जिले में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शासकीय और निजी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

जारी समय-सारणी के अनुसार दसवीं बोर्ड की परीक्षा 12 मार्च से और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होगी। परीक्षाओं में अब कुछ ही महीने शेष हैं, ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी को लेकर सक्रियता बढ़ गई है।

दिसंबर तक पूरा करना होगा पाठ्यक्रम

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को दिसंबर महीने तक दसवीं और बारहवीं का पूरा पाठ्यक्रम समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्राचार्यों को पढ़ाई की कार्ययोजना तैयार कर गंभीरता से पालन कराने कहा गया है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले पर्याप्त समय मिल सके।

पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद जनवरी महीने में प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित करने और विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए रिवीजन कराने पर जोर दिया गया है।

कमजोर विषयों पर रहेगा विशेष फोकस

परीक्षा तैयारी के दौरान विद्यार्थियों की कमजोरियों को पहचानकर संबंधित विषयों और अध्यायों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही नियमित अभ्यास, प्रश्नों के हल और पुनरावृत्ति के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।

शिक्षा विभाग का लक्ष्य इस बार बोर्ड परीक्षा के परिणाम को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर बनाना है। अब स्कूलों में निर्धारित समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने और जनवरी से रिवीजन की रणनीति लागू करने पर जोर रहेगा, ताकि विद्यार्थी परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

✦ SHARE THE NEWS

खबर को आगे बढ़ाएं!

इस खबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें।

↗
COPY NEWS LINK https://harshnews.com/chhattisgarh-board-exam-timetable-2027/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *