रायगढ़ की आरएस इस्पात कंपनी में बड़ा हादसा, क्रेन से लैडल गिरने पर 26 वर्षीय कर्मचारी की मौत

पूंजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र में दोपहर करीब 1 बजे हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल लैडलमैन ने अस्पताल में तोड़ा दम; औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच

रायगढ़ आरएस इस्पात हादसा
रायगढ़ आरएस इस्पात हादसा

Highlights

  • आरएस इस्पात कंपनी में काम के दौरान हुआ औद्योगिक हादसा।
  • क्रेन से लैडल अनबैलेंस होकर प्लेटफार्म पर गिरा।
  • बिहार निवासी 26 वर्षीय फंटूश कुमार की इलाज के दौरान मौत।
  • औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच।

क्रेन से लैडल गिरने पर कर्मचारी की मौत

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएस इस्पात कंपनी में मंगलवार को दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। काम के दौरान क्रेन से लैडल अनबैलेंस होकर प्लेटफार्म पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से कंपनी में कार्यरत 26 वर्षीय कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

लैडल प्री-प्रिपेयर का काम कर रहा था कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी फंटूश कुमार आरएस इस्पात कंपनी में लैडलमैन के पद पर कार्यरत था। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे वह लैडल प्री-प्रिपेयर करने का काम कर रहा था। इसी दौरान क्रेन से लैडल अचानक अनबैलेंस होकर प्लेटफार्म पर गिर गया। हादसे में फंटूश कुमार इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दोपहर में उसने दम तोड़ दिया।

औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने पर औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक राहुल पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी कोई चूक हुई है या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है।

औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और संभावित लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ठेंगागुड़ी में गांव की बेटी ने किया सड़क निर्माण का भूमिपूजन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निभाया वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *