धाराशिव के गोंदलीबांधा जंगल में मृत मिला वन्यजीव, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम; जांच के लिए बुलाया गया डॉग स्क्वॉड

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक से वन्यजीव की मौत का मामला सामने आया है। धाराशिव के गोंदलीबांधा जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। जंगल में तेंदुए का शव मिलने की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया। शव से तेज दुर्गंध आने के कारण आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत करीब तीन से चार दिन पहले हुई होगी। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
जंगल में मृत अवस्था में मिला तेंदुआ
जानकारी के मुताबिक, बिलाईगढ़ ब्लॉक के धाराशिव स्थित गोंदलीबांधा जंगल में लोगों ने तेंदुए को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि तेंदुए के शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत तीन से चार दिन पहले हुई होगी। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि तेंदुए की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है।
जांच के लिए पहुंची डॉग स्क्वॉड की टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच में डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के साथ ही तेंदुए की मौत से जुड़े संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान आसपास के क्षेत्र की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
फिलहाल वन विभाग की जांच जारी है। तेंदुए की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वन विभाग की टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
खबरें और भी हैं…
दिवाली पर दूधिया रोशनी से जगमगाया बनोरा आश्रम, आकर्षक सजावट ने मोहा मन
- सारंगढ़ में करंट की चपेट में आने से दो सांभर की मौत, शिकार के लिए तार बिछाने की आशंका

- दिवाली पर भी नहीं बुझी डीएड अभ्यर्थियों की उम्मीद, 325 दिनों से तूता में धरना; 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग

- छत्तीसगढ़ कोचिंग सेंटर नियंत्रण विधेयक 2026: अब कोचिंग संस्थानों पर रहेगी सरकार की नजर, नियम तोड़ने पर 5 लाख तक जुर्माना

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जंगल में मिला तेंदुए का शव, 3-4 दिन पहले मौत की आशंका

- भिलाई नगर निगम के जोन-5 कार्यालय में दीपावली की रात लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक

Most Viewed Posts
- रायगढ़ का नया मास्टर प्लान राजपत्र में प्रकाशित, निवेश क्षेत्र में जुड़ेंगे करीब 43 नए गांव (81)
- छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, 3 लोगों की मौत; 4 घायल, रायपुर में कार छोड़कर फरार हुए चार युवक (71)
- चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट (66)
- रायगढ़ में धान खरीदी की तैयारियां तेज, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण; टोकन से लेकर नमी जांच तक समझाई गई प्रक्रिया (66)
- रायगढ़ में 5 टन लोहे की हेराफेरी का खुलासा, ट्रक चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार (57)














Leave a Reply