पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद शुरू हुआ भंडारा
महानवमी के अवसर पर सुबह मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया और महाभंडारे की शुरुआत हुई। भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जिसमें नगर सहित आसपास के मोहल्लों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
प्रसाद ग्रहण करने के लिए पूरे दिन लोगों की आवाजाही बनी रही। मां दुर्गा के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ आयोजन में भाग लिया।
