चक्रधर नगर चौक पर जुटे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या और वोट चोरी के आरोपों को लेकर जताया विरोध
रायगढ़। वोट चोरी, एसआईआर (SIR) और लोकतंत्र की हत्या जैसे मुद्दों को लेकर रायगढ़ में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। रविवार शाम चक्रधर नगर मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चक्रधर नगर चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
