बिरयानी खाने के लिए पैसे जुटाने की नीयत से की लूटपाट, विरोध करने पर बटन चाकू से किए कई वार
चार विधि से संघर्षरत बालकों सहित पांच आरोपी अभिरक्षा में, रक्तरंजित कपड़े, मोटरसाइकिल और चाकू जब्त
रायगढ़, 25 अक्टूबर 2026। जूटमिल पुलिस ने सारंगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। मामले में एक युवक राजेश्वर सारथी उर्फ समारू (19 वर्ष) और चार विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों ने लूटपाट की नीयत से ट्रक के पास सो रहे व्यक्ति की जेब से रुपये और मोबाइल निकालने का प्रयास किया। व्यक्ति के जागने और विरोध करने पर एक बालक ने बटन चाकू से उसके शरीर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और बटन चाकू जब्त किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
