नई पीढ़ी को संस्कृ
ति से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच
वित्त मंत्री श्री ओ.पी
. चौधरी ने क हा कि चक्रधर समारोह आज रायगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-प्रदेश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंच नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का हिस्सा बनना गौरव की बात है। उन्होंने रायगढ़ में कला के प्रति लोगों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि शहर के विभिन्न मोहल्लों में छोटे-छोटे स्थानों पर बड़ी संख्या में बच्चे कथक सहित अन्य शास्त्रीय कलाओं का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ऐसे कला साधकों और गुरुओं के योगदान को उन्होंने नमन किया।
