रायगढ़/ बायंग. छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री माननीय ओ.पी. चौधरी जी ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए आम जनता को भीषण गर्मी में एक बड़ी राहत दी है। ग्राम चपले, बयांग चौक में अचानक ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों के सामने बिजली का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। इस तपती गर्मी में बिजली न होने से ग्रामीण और बच्चे बेहद परेशान थे।
जैसे ही इस समस्या की जानकारी वित्त मंत्री माननीय ओ.पी. चौधरी जी तक पहुँची, उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया। और विद्युत विभाग के अधिकारियों को नया ट्रान्सफार्मर लगने निर्देश दिये ।आमतौर पर सरकारी विभागों में अवकाश के दिन नए ट्रांसफॉमर की व्यवस्था होने में समय लगता है, लेकिन मंत्री महोदय ने जनता की तकलीफ को सर्वोपरि रखा। उनके कड़े और स्पष्ट निर्देशों के बाद, विद्युत विभाग की छुट्टी होने के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया।
मंत्री जी की इसी तत्परता का परिणाम रहा कि समय से पहले ही ग्राम चपले, बयांग चौक में नया ट्रांसफार्मर न केवल व्यवस्थित किया गया, बल्कि उसे सफलतापूर्वक इंस्टॉल भी कर दिया गया। ट्रांसफार्मर लगते ही गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल हो गई है। इस त्वरित कार्यवाही के लिये ग्राम चपले के रहवासियों वित्त मंत्री जी का धन्यवाद कहा है , उनकी सजगता की भूरी भूरी प्रसंशा की है ।