रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के कैंसर विशेषज्ञों ने की मरीजों की जांच, आयुष्मान कार्ड से उपचार की सुविधा की भी दी जानकारी
रायगढ़। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार उपचार का परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
