बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा पोस्ट मानसून तूफान, रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर में हल्की बारिश की संभावना
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार करने का अनुमान है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाकों में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।
रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रायपुर में 17 नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे अधिक 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, अगले दो दिनों के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में उठ रहा तीसरा तूफान
नवंबर में पोस्ट मानसून सीजन के दौरान बंगाल की खाड़ी से उठने वाला यह तीसरा तूफान बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर को खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 17 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने का अनुमान है।
इस चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से आंध्र प्रदेश सहित आसपास के राज्यों में मौसम बदल सकता है। छत्तीसगढ़ में भी इसका असर दक्षिणी हिस्सों में बारिश के रूप में दिखाई देने की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन, थाली-चम्मच बजाकर जताएंगी विरोध
- धान खरीदी में किसानों की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन, पारदर्शी व्यवस्था की उठाई मांग

- रायगढ़ में धान खरीदी पर बारदानों का संकट, जरूरत 22 हजार गठान की, अब तक मिले सिर्फ 12,937

- रायगढ़ में 70 लाख की शेयर मार्केट ठगी, फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

- धान खरीदी और डिजिटल क्रॉप सर्वे के अतिरिक्त काम से परेशान राजस्व निरीक्षक, संघ ने सौंपा ज्ञापन

- बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा रायगढ़ प्रशासन, कमजोर विद्यार्थियों के लिए लग रहीं विशेष कक्षाएं















Leave a Reply