नियमितीकरण, शासकीय कर्मचारी का दर्जा और 30 हजार रुपये मानदेय समेत कई मांगों को लेकर 17 से 19 नवंबर तक चरणबद्ध प्रदर्शन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेशभर में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय चरणबद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता अलग-अलग तरीकों से विरोध दर्ज कराते हुए सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करेंगी। आंदोलन के तहत थाली-चम्मच बजाने के साथ काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर काला दिवस भी मनाया जाएगा।
तीन दिन अलग-अलग तरीके से होगा प्रदर्शन
आंदोलन के पहले दिन 17 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराएंगी। दूसरे दिन 18 नवंबर को थाली-चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, 19 नवंबर को कार्यकर्ता काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर काला दिवस मनाएंगी।

नियमितीकरण और 30 हजार रुपये मानदेय की मांग
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण कर शासकीय कर्मचारी का दर्जा देना और मासिक मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये करना शामिल है। इसके अलावा कार्यकर्ता 5G मोबाइल की सुविधा, इंटरनेट भत्ते को बढ़ाकर 500 रुपये करने और पदोन्नति देने की मांग भी कर रही हैं।
मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो 11 और 12 दिसंबर को प्रांतीय महापड़ाव किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें
सात समंदर पार गूंजा छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का गौरव, अमेरिका-कनाडा-ब्रिटेन में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- धान खरीदी में किसानों की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन, पारदर्शी व्यवस्था की उठाई मांग

- रायगढ़ में धान खरीदी पर बारदानों का संकट, जरूरत 22 हजार गठान की, अब तक मिले सिर्फ 12,937

- रायगढ़ में 70 लाख की शेयर मार्केट ठगी, फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

- धान खरीदी और डिजिटल क्रॉप सर्वे के अतिरिक्त काम से परेशान राजस्व निरीक्षक, संघ ने सौंपा ज्ञापन

- बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा रायगढ़ प्रशासन, कमजोर विद्यार्थियों के लिए लग रहीं विशेष कक्षाएं















Leave a Reply