गढ़उमरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी पकड़ाए

 
  🚨 *”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश* 🚨 *गढउमरिया के आर. आर. एनर्जी कपनी के सामने जुआ फड पर 8 जुआरी पकड़े गए, ₹25,070 जप्त* 🚨 *साइबर थाना एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट और धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई* *रायगढ़, 30 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा परप्रतिबंध लगाने “ऑपरेशन अंकुश” के के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में कल दिनांक 29 सितंबर 2026 को थाना साइबर एवं थाना जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने गढउमरिया स्थित आरआर एनर्जी कंपनी के सामने मुखबिर की सूचना पर जुआ फड़ में दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से कुल ₹25,070 नगद तथा जुआ सामग्री जप्त की गई। पुलिस द्वारा पकड़े गए जुआरियों में फैजान खान पिता फिरोज खान उम्र 23 वर्ष निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती थाना कोतवाली, जीतराम बघेल पिता छेदीलाल बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती थाना कोतवाली, विक्की चौधरी पिता रामलाल चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी जूटमिल सामने गली थाना जूटमिल, बेदराम यादव पिता सत्यनारायण यादव उम्र 38 वर्ष निवासी उर्दना चौक थाना कोतवाली, अमित कुमार सिदार पिता रोहित सिदार उम्र 33 वर्ष निवासी गोढ़ी थाना तमनार हाल मुकाम रेलवे बंगलापारा थाना कोतवाली, कांशीराम अजय पिता नारायण अजय उम्र 24 वर्ष निवासी कांशीराम चौक थाना जूटमिल, संतोष कुमार भारद्वाज पिता स्व. सुरेन्द्र भारद्वाज उम्र 39 वर्ष निवासी गढउमरिया थाना जूटमिल तथा शत्रुघन जाटवर पिता कार्तिकराम जाटवर उम्र 25 वर्ष निवासी कांशीराम चौक थाना जूटमिल शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 3, 5 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया है। उक्त जुआ रेड कार्रवाई में डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में थाना साइबर एवं थाना जूटमिल के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, अनूप कुजूर तथा आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, महेश पंडा, नवीन शुक्ला, जितेन्द्र कुर्रे एवं वेद प्रकाश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Top Search

Advertisement Carousel