छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य समापन, देशभर में टॉप-5 ट्रेंड में शामिल हुआ आयोजन

फाइनल मुकाबले के साथ प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम; छत्तीसगढ़ को हॉकी का नया केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Highlights

  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग देशभर में सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई।
  • X पर टॉप-5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रहा लीग का नाम।
  • 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लीग में लिया हिस्सा।
  • अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक खेल चुके खिलाड़ियों ने भी निभाई भूमिका।
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों की सराहना।
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने बनाया नया रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आयोजन एक बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है। लीग के फाइनल मुकाबले और भव्य समापन समारोह के साथ प्रदेश ने हॉकी के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। आयोजन को देशभर के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और युवाओं का समर्थन मिला।

देशभर में ट्रेंड हुआ छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

फाइनल मुकाबले के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Chhattisgarh Hockey League की चर्चा तेज हो गई। शाम से ही यह कीवर्ड ट्रेंड करने लगा और रात तक टॉप-5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रहा। देशभर के खेल प्रेमियों और युवाओं ने लीग की सराहना की।

आयोजन की इस लोकप्रियता को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। लीग के जरिए छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल पहचान मजबूत करने की कोशिश की है।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

आयोजकों के अनुसार, देश में पहली बार किसी राज्य सरकार की ओर से हॉकी को समर्पित इतने बड़े स्तर पर लीग का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हुए। ओलंपिक में खेल चुके पूर्व खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी भागीदारी निभाई।

लीग में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिला।

हॉकी का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को प्रदेश में हॉकी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस आयोजन से युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलने की उम्मीद है। लीग ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय हॉकी मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

यह ख़बर भी पढ़ें

चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *